फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:45 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महुली क्षेत्र के जसुई देवघटा गांव में बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार रात हुआ। घटना के वक्त महिला गांव के दूसरे टोले से एक शादी समारोह में शरीक होकर पौत्र के साथ बाइक पर बैठकर वापस लौट रही थी। सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


जसुई देवघटा निवासी विपता(65) पत्नी सुखई गुरुवार शाम गांव के ही दूसरे टोले में एक पट्टीदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात दो बजे के करीब पौत्र अर्जुन के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर घर लौट रही थी। रास्ते में ही बाइक का संतुलन बिगड़ने पर वृद्धा बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

घायल वृद्धा को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर घर के लोगों के साथ ही रिश्तेदार भी पहुंच गए। वहीं जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली आए पीड़ित के पट्टीदार प्रेमचंद्र ने बताया कि पौत्र के साथ बाइक से बैठ कर घर लौटते वक्त गिर जाने से घायल होकर विपता की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। एसआई अनीता यादव ने बताया कि अस्पताल से वृद्ध की हादसे में मौत होने की खबर मिली। शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें