फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर जानलेवा हमला, नाराज व्यापारियों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी पर जानलेवा हमले के विरोध में जाम किया हाइवे
विज्ञापन



अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे पर चाट बेचने वाले व्यापारी पर शुक्रवार रात सात-आठ नकाबपोश युवकों ने चाकू व सरियों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घायल व्यापारी को मवई सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को दुकानें बंद रखीं और सुबह व शाम को दोबारा हाइवे व लिंक रोड जाम कर प्रदर्शन किया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन



रानीमऊ निवासी रामफेर गुप्ता की चौराहे पर चाट की दुकान है। शुक्रवार रात कुछ युवक वहां आए और चाट व पानी के बताशे खाए। रामफेर के भतीजे बॉबी ने रुपये मांगे तो वो लोग झगड़ा करने लगे।


स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर वो युवक चले गए। मगर कुछ देर बाद चार बाइकों पर आठ नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और रामफेर पर चाकू व सरिया से हमला करने के साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की।


रामफेर को मरणासन्न कर हमलावर भाग गए। शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित रानीमऊ के व्यापारियों ने शनिवार को दुकानें बंद रखीं और हाइवे की लिंक रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन



इस पर भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ रुदौली अमर सिंह, पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह चौहान वहां पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।


मगर कई घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराज व्यापारियों ने शाम चार बजे एक बार फिर हाईवे पर जाम लगा दिया।


सूचना पर पहुंचे सीओ अमर सिंह ने नाराज व्यापारियों को बताया कि आरोपी शीबू, साकिब व जाफर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।


तब व्यापारी शांत हुए और जाम हटा लिया। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें