फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर मांगी तरक्की व सौहार्द की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
300 स्थानों पर पढ़ी नमाज, मांगी सौहार्द की दुआ
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व उल्लास से मनाया गया है। 300 से अधिक स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।

एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। इसके उपरांत प्रशासन की ओर से नियत स्थान पर पहुंचकर कुर्बानी की। मुख्य नमाज शहर की सिविल लाइंस स्थित ईदगाह में पढ़ी गई।
विज्ञापन


यहां नमाज के बाद जामा मस्जिद टाटशाह के इमाम मुफ्ती शमशुल कमर कादरी ने आपसी सौहार्द बने रहने व देश की तरक्की के लिए दुआ की। इस दौरान बच्चों का उत्साह चरम पर रहा।

शहर के 90 मस्जिद व ईदगाहों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही कुर्बानी की सिलसिला शुरू किया। दिनभर टोलियों में अपने हित-मित्रों के घर पहुंचे। यहां सेवईयों व कुर्बानी के तबररूक का स्वाद चखा।

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र में आमानीगंज, नंसा बाजार, पालिअचलपुर, लालगंज, रामपुर भगन, गैनी बाजार, मुगलनिया समेत ईदगाह में शिद्दत नमाज अदा की गयी।

शिक्षक मो. अफरोज ने नमाज से पहले कहा कि अमन और भाईचारे के लिए एक-दूसरे का ख्याल रखे। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद का त्यौहार संपन्न हो गया।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के ईदगाह पर बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। ईदगाहों पर लोगों ने नमाज अदा की एक-दूसरे से गले मिलकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी।

ग्राम सभा मुकीमपुर पहाड़पुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर पहुंच कर शांति पूर्र्व ढंग से नमाज अदा करने के बाद अमन चैन की दुआ मांगी। कोछा परिक्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोडऱा मुसलमीन गांव में स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की तथा एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तेलियागढ़ पश्चिमी छोर ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने ईद- उल-अजहा की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

जिले में ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर प्रशासन बुधवार के भोर से ही सक्रिय हो गया। शहर की सभी मस्जिदों से लेकर ईदगाहों के आसपास पुलिस का पहरा रहा।

शहर में ईदगाह पर होने वाली नमाज के लिए रिकाबंज व तहसील तिराहे से आने वाले रूट पर डायवर्जन किया गया। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में होने वाली नमाज के दौरान भी डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई।

नमाज के साथ पुलिस व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी कुर्बानी स्थलों पर भी बनी रही। शहर के कसाबबाड़ा स्थित कुर्बानी स्थल पर पुलिस व प्रशासन की सक्रियता दिनभर दिखी।

ईद-उल-अजहा पर्व पर मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र, डीआईजी ओंकार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार व एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने ईदगाह पहुुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई दी।

साथ ही आपसी भाईचारे को बनाए रखने की भी अपील की। इस दौरान शहर के प्रमुख लोगों से गले भी मिले। इसके अलावा पूर्व मंत्री तेजनरायण पांडेय पवन, आनंद सेन यादव, समाजसेविका गुलशन बिंदु आदि ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा का पर्व अयोध्या में भी धूमधाम से मनाया गया है। यहां भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 17 से अधिक मस्जिदों व ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान हाजी महबूब, नन्हे मियां, इकबाल अंसारी, बब्लू भाई, अब्दुल हकीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें