फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ति के साथ बाइक से जा रही महिला से चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ बाइक से जा रही महिला की चेन छीनी
विज्ञापन

अयोध्या। पति के साथ शहर से बाइक पर घर जा रही महिला के साथ बाइक सवार अज्ञात बदमाश द्वारा छिनैती करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीकापुर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के बरहुपुर निवासी सुरेश सिंह जो पेशे से अधिवक्ता बताए जाते हैं, वो अपनी पत्नी विनीता सिंह के साथ बाइक से रविवार शाम शहर से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


शेरपुर पारा के समीप एक बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर विनीता सिंह के गले से सोने की चेन खींच ली और मौके से फरार हो गया। पीड़ित सुरेश सिंह ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। लेकिन बाइक सवार बदमाश का कोई पता नहीं लग सका। बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें