कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में परचून की दुकान पर सामान लेने गई नौ वर्षीय बच्ची को कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने अधेड़ दुकानदार ने अंदर खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई की दोपहर नौ वर्षीय बेटी गांव में परचून की दुकान करने वाले नरेश पुत्र खचेड़ू की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान नरेश ने बच्ची को कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने दुकान के भीतर बुला लिया। एसओ कोतवाली देहात रामेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।