फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई में चयनित होकर बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के मेधावियों ने जेईई मेंस के परिणाम में अच्छे अंक से चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। बच्चों के भविष्य का बेहतर विकल्प मिलने पर अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की है। जेईई मेंस का परिणाम परिणाम घोषित हुआ तो जिले के कई मेधावियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


ओपीएस एकेडमी के प्रदीप कुमार चौरसिया ने जेईई मेंस में ऑल इंडिया जनरल रैंकिंग में 5292 रैंक व 99.55 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। यहीं की शुभि केसरवानी ने 9672 रैंक व 99.16 प्रतिशत अंक हासिल किया है। प्रबंधक सिराजुल हक ने बताया कि दोनों छात्रों ने 11वीं क्लास से परीक्षा की तैयारी की थी।

प्रदीप के पिता किसान व शुभि के पिता व्यवसायी है। प्रदीप ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई इलेक्ट्रिकल से करना चाहते हैं। वर्तमान में भी उसे मशीनों के विषय में काफी जानकारी है। वह पढ़ाई पूरी करने के आधुनिक मशीनों का निर्माण करना चाहता है। वहीं शुभि कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसी तरह श्रेया सचान पुत्री निर्मल सचान ने भी बेहतर अंकों से अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें