फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगी 5 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, 8 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। अवैध खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में बुधवार भोर में थाना कैंट पुलिस ने अवैध बालू लदी 5 ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मौके से 4 ट्रैक्टर मालिक व 4 चालक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। कैंट थाना प्रभारी राजेश सिंह ने टीम के साथ सरयू के इब्राहिमपुर माझा में बुधवार की भोर में छापा मारा, पुलिस की घेराबंदी देखकर अवैध बालू खनन कर रहे लोग भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर दबोच लिया गया।

इस दौरान 5 ट्रैक्टर-ट्राली समेत 8 लोग गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें से 4 ट्रैक्टर के मालिक व 4 ड्राइवर बताए जा रहे हैं।

आरोपियों की पहचान विनय कुमार यादव निवासी फत्तेपुर सरैया, राकेश कुमार निवासी फिरोजपुर, दिनेश यादव निवासी भवानी का पुरवा थाना रौनाही और सुनील कुमार, चालकगण रामगोपाल, सजीवन, बालराम, मनोज यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध बालू खनन जिस इलाके में किया जा रहा था, वहां जाने में पुलिस को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

रेतीला दलदल होने के कारण पुलिस दल को मौके पर जाने के लिए जूता तक उतारना पड़ा। उन्होंने बताया कि बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें