फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में लिप्त महिला प्रेमी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या में लिप्त महिला प्रेमी के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली महिला को पुलिस ने प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने बीते दिनों नहर में मिले अज्ञात शव मामले का खुलासा कर दिया।

एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया है। गौरतलब है कि 16 सितंबर को डड़वा नहर से एक अज्ञात युवक का शव अहिरौली पुलिस ने बरामद किया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गला काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो युवक की पहचान अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत भाउपुर निवासी युवक मिठाईलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि उसकी हत्या पत्नी सीमा ने ही अहिरौली के टीकमपारा निवासी रोहित के साथ मिलकर की। पुलिस ने इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सुधीर सिंह ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर बताया कि रोहित का प्रेमप्रसंग सीमा से विवाह पूर्व से चल रहा था। इसी बीच घटना को अंजाम देने के लिए रोहित ने मिठाईलाल से दोस्ती कर ली।

वह इसी बीच पंजाब चला गया। धोखे से 14 सितंबर को उसे वापस बुलाया और फैजाबाद से वे दोनों बस से रात में कटेहरी उतरे। रास्ते में डड़वा नहर के पास उसने अपने एक दोस्त अखिलेश को बुला लिया।
विज्ञापन


वहीं डंडा व चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। घटना के बाद फोन कर सीमा को बताया कि काम हो गया है।

पुलिस ने मामले में सीमा व रोहित को गिरफ्तार करने के साथ ही उनका चालान कर दिया। इस बीच घटना का पर्दाफाश करने में शामिल एसओ अहिरौली वासुदेव राणा, स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह समेत कुल 14 सदस्यीय टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।

अहिरौली पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में शामिल आला कत्ल भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें