रुदौली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामसभा मुजफ्फरपुर के पास हुआ हादसा
रुदौली (अयोध्या)। कोतवाली रुदौली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मुजफ्फरपुर के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
कोतवाली रुदौली के ग्राम साहनी निवासी मोल्हे (60) पुत्र राम सुध अपने भतीजे राम सजीवन के साथ बुधवार की रात करीब 9 बजे मुजफ्फरपुर गांव अपने ननिहाल शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मुजफ्फरा के निकट वह बाइक खड़ी कर रोड क्रॉस कर पानी पीने जा रहे थे, तभी किसी वाहन ने मोल्हे को टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी भेलसर निर्मल सिंह ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।