फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पर दुष्कर्म के प्रयास का केस, गिरफ्तार
विज्ञापन

फैजाबाद। बहू बेगम मकबरा वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली व उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य अशफाक हुसैन जिया पर एक महिला ने फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर होटल बुलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ की रहने वाली एक महिला ने नगर कोतवाली फैजाबाद में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दहशरे वाले दिन मकबरे के मुतवल्ली अशफाक हुसैन जिया से फिल्म ‘जिला फैजाबाद’ में काम करने को लेकर मिली थी।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार 29 अक्तूबर की शाम साढ़े तीन बजे उन्होंने फोन किया और कहा कि फिल्म में आपको हीरोइन की दोस्त का रोल देना चाहते हैं। इस पर वह लखनऊ से फैजाबाद बस स्टेशन पहुंचीं और उन्हें फोन किया। कुछ देर बाद उनका ड्राइवर विक्की मुझे शहर के एक होटल में ले गया। जहां अशफाक हुसैन जिया मिले।

उन्होंने रूम नंबर 409 की चाभी देकर रूम में जाने को कहा। इसके कुछ देर बाद रूम में आकर कहने लगे कि आप लेट हो गई हैं, आपका रोल खत्म हो गया है। इस पर उसने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा से बात करवाने की बात कही। तो आरोपी ने प्रोड्यूसर विवेक के साथ रोल तय करने की बात कही।

युवती का आरोप है कि बाद में शराब पिलाकर अशफाक हुसैन जिया ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान अजीत प्रताप सिंह नाम का एक व्यक्ति आ गया जिससे वह बच सकीं। सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा ने बताया है कि मकबरा के मुतवल्ली का रिश्ता लखनऊ से भी रहा है।

पुलिस की टीम इस मामले पर भी जांच करेगी कि इससे पूर्व अशफाक हुसैन जिया पर कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है। मकबरा के मुतवल्ली अशफाक हुसैन जिया और शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी से अच्छे रिश्ते रहे हैं। फिल्म ‘जिला फैजाबाद’ की स्टोरी वसीम रिजवी ने ही लिखी है। इसकी शूटिंग 15 दिनों से फैजाबाद में चल रही है।

शूटिंग के समस्त खर्चे का जिम्मा अशफाक हुसैन जिया ही उठा रहे हैं। तीन दिन पहले तक अशफाक हुसैन जिया के घर पर ही शूटिंग चल रही थी। इस दौरान वसीम रिजवी भी अपने सीन के लिए फैजाबाद आए थे और अशफाक हुसैन जिया के घर पर ही रुके थे। युवती ने इसी फिल्म रोल दिलाने के नाम पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वसीम रिजवी के जरिए ही अशफाक हुसैन को उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड में सदस्य भी बनाया गया है। सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि युवती की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके शराब पिलाने संबंधी आरोप के लिए मेडिकल चेकअप भी कराया गया है। मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें