फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। मोतीगंज चौकी पुलिस ने एक प्रेमी युगल की शादी चौकी परिसर स्थित बजरंगबली के मंदिर में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कराई। मामला बीकापुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत कनावा का है। गांव की लक्ष्मी गौड़ पुत्री नन्हे लाल (18) व मनोज कुमार पुत्र नन्हकऊ रावत (19) निवासी नरसड़ा थाना बल्दीराय जिला सुलतानपुर का तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

लक्ष्मी गौड़ ने शनिवार को पुलिस चौकी मोतीगंज मे प्रार्थना पत्र देकर सारी बात बताई। जिस पर चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह द्वारा दोनों पक्षों को बुलवाया गया। चौकी पुलिस व क्षेत्रवासियों द्वारा प्रेमी युगल को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रेमी युगल अपनी जिद पर अड़े रहे। प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के अलग होने पर जान देने की बात कह डाली। जिस पर दोनों पक्ष झुक गए शादी कराने पर सहमति दे दी। इसके बाद मोतीगंज चौकी परिसर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल की शादी विधिविधान से कराई गई। इस अवसर पर चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह, मनोज सिंह, मदन दूबे, सत्य नरायन पांडेय, बाबू राम पांडेय, राकेश पांडेय, कनावा ग्राम प्रधान संजय दूबे समेत अन्य इस शादी का गवाह बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें