फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ने बीएससी की छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यलो जोन में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने बीएससी की छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो पुजारी ने उसे मारा पीटा। पीड़ित छात्रा ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एक 19 वर्षीय छात्रा जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में रहती है। श्रीरामजन्मभूमि थाना अंतर्गत विभीषण कुंड वार्ड में एक धर्मशाला में किराए के मकान में रहकर बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। रविवार शाम वह धर्मशाला में स्थित अपने कमरे में आई, तो वहां के पुजारी नारायन दास ने उससे छेड़खानी कर दुष्कर्म की कोशिश की।

छात्रा के विरोध पर पुजारी ने उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुजारी से किसी तरह बचने के बाद छात्रा ने 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने पाया कि लड़की के कपड़े कई जगह से फटे हुए थे और शरीर पर नाखून के निशान भी थे, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें