चोरों के हौसले बुलंद, दो जगह चोरी
तारुन। थाना क्षेत्र में चोरों के हौंसले एक बार फिर बुलंद हैं, दर्जनों भैंसों की चोरियों के बाद अब चोर नलकूप मोटर सहित अन्य सामानों पर भी हाथ आजमाने लगे हैं। एक दिन के अंतराल पर ही चोरों ने दो गांव में हाथ साफ कर दिया।
कनकपुर झगरौली के मजरे बाजपेयी का पूरा में एक विधवा आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम वर्मा के नलकूप का मोटर सेंध काटकर चोरों ने पार कर दिया। यह घटना बीते 24 अगस्त की रात की है। विजयनपुर सेजहरा के विक्रम वर्मा व भवानीपुर के होमगार्ड रामतेज वर्मा का भी विद्युत मोटर खुलने का असफल प्रयास किया गया। इसके अलावा तकमीनगंज में रमेश यादव की डीजे तथा मोबाइल रिपेयर की दुकान पर चोरों ने कुंडी काटकर दो बड़ा साउंड, दो स्पीकर और मशीन पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ने रविवार को तहरीर दी, थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।