फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटा, चार लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटो पलटा, चार लोग हुए घायल
विज्ञापन



अयोध्या। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आटो पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भरतकुंड दर्शननगर मार्ग पर मधुपुर गांव के पास रविवार रात आठ बजे हुआ। पूराकलंदर के बनके गांव निवासी अनिल कुमार और उनके परिवार के लोग आटो पर सवार होकर तारुन थाना क्षेत्र के कनकपुर झगरौली गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। देर शाम घर लौटते समय एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में आटो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे उसमें सवार अनिल कुमार (32), उनकी पत्नी नीलम (30) पुत्र अंश (11) तथा रोहिणी (15) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी भेजा। जानकारी मिलने पर बीकापुर कोतवाली के एसएसआई अश्विनी कुमार मिश्र भी पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें