फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, विरोध में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अयोध्या। नगर कोतवाली के अंजनीपुरम इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सहदेव यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी राजापुर माफी थाना पूराकलंदर बुधवार सुबह बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहा था।

इस दौरान वह नाका बाईपास के पास शांति चौक पर एक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद बीच सड़क पर ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया, जिससे हाइवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर जाम को खुलवाया। नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें