फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षकार इकबाल ने मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्षकार इकबाल ने मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा
विज्ञापन

अयोध्या। विवादित ढांचे के मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने एक बार फिर अपनी जान को खतरा जताते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। कहा कि वे अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।

इकबाल का कहना है कि 29 अक्तूबर से अयोध्या मामले में सुनवाई भी शुरू होने जा रही है। सुलह-समझौते को लेकर अक्सर नए लोग मिलने आते हैं। वे बाहर जाने में भी स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन


उनके वालिद स्व. हाशिम अंसारी को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, लेकिन उन्हें अभी तक वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान नहीं की गई, जबकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों का कार्यकाल बेहतर है। कुछ कट्टरपंथी हैं जो माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि अयोध्या मामले पर अब राजनीति बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें