फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या से भड़के लोगों ने किया हाइवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रौजागांव। धारदार हमले से घायल युवक की मौत से भड़के ग्रामीणों व परिवारीजनों ने रविवार दोपहर भेलसर चौराहे पर ब्लॉक के सामने शव रखकर लखनऊ फोरलेन हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


घंटेभर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। आननफानन में एसडीएम व सीओ रुदौली दल बल के साथ पहुंचे। काफी समझाने के बाद हाईवे को चालू कराया जा सका।

इस दौरान पांच किमी दूर तक गाड़ियों की कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने मामले में गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए जानलेवा हमले की घटना को हत्या में बदल दिया है। रुदौली कोतवाली अंतर्गत जलालपुर निवासी अशोक यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव शुक्रवार को घर लौट रहे थे।

रात करीब 11 बजे घात लगाए बैठे बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में बुरी तरह घायल अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया, जहां डॉ. मदन बरनवाल ने उनकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह मृतक अशोक का शव रुदौली सीएचसी लाया गया। परिवारीजनों के आक्रोश को देखते हुए सीओ व कोतवाल रुदौली के अगुवाई में पांच थाने की पुलिस मौके पर तैनात की गई थी। इसके बाद शव को पीएम के लिए फैजाबाद भेजवाया गया।

रविवार दोपहर लगभग 12 बजे शव पोस्टमार्टम के बाद मिला तो परिवारीजनों ने शव को भेलसर में हाईवे पर रखकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

उनका आरोप था कि पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरुष हाईवे पर शव लेकर बैठ गए। इससे लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर एसडीएम रुदौली गिरजेश कुमार चौधरी, सीओ रुदौली डीके कुशवाहा, कोतवाल जयबीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।

काफी मान मनौवल के बाद एसडीएम के 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी कराने के आश्वासन पर परिवारीजनों ने शव को हाईवे से हटाया।

सीओ रुदौली डीके कुशवाहा ने बताया कि मामले में मृतक के भाई विनोद की ओर से नामजद तहरीर मिली है, आरोपी राकेश उर्फ गेदू, सुघर, अंजनी निवासी जलालपुर के खिलाफ धारा 302 के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीम बनाकर कोतवाल रुदौली की अगुवाई मे दबिश दी जा रही है।

मिट्टी खनन को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार मृतक अशोक हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। वह जिला बदर भी रह चुका है। वह काफी समय से अवैध खनन के काम में लगा था।

दबंगई के कारण अक्सर विवाद होता रहता था। मामले में नामजद लोगों से भी उसका विवाद था। लोगों के अनुसार इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे अशोक बाइक से रुदौली रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान से घर जा रहा था, इस दौरान गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें