फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ लटकती मिली मां की लाश

विज्ञापन
बेटे के साथ लटकती मिली मां की लाश - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा के गांव देवीपुरवा निवासी रामधीन लोध की 22 वर्षीय पत्नी सुधा और ढाई साल के मासूम बेटे विकास की लाश कमरे में लटकती मिली। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत लड़की के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उधर, जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर शाम तक शव नहीं पहुंच सके, जिससे उनका पोस्टमार्टम अब सोमवार को होगा।
गांव देवीपुरवा निवासी रामधीन लोध की पत्नी सुधा और उसके ढाई साल के पुत्र विकास का शव रविवार की दोपहर कमरे के अंदर टिनशेड की बल्ली से लटक रहा था। दोनों के गले में एक ही साड़ी के दोनों किनारे कसे थे। दोपहर करीब एक बजे खेत से लौटी मृतका की जेठानी ने दोनों शव लटकते देखे तो वह घबरा गई। सूचना पर खेतों में काम कर रहे ससुर अशर्फीलाल और उसका पति मौके पर पहुंचा। विवाहिता के ससुर ने उसके मायके वालों को घटना की सूचना दी। सूचना पर मृतका का भाई राजकुमार और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि बहन का पति रामधीन आवारा किस्म है, वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता है। जब सुधा उससे कुछ मांगती थी तो वह उसे मारता पीटता था। बृहस्पतिवार को रामाधीन ने बहन की पिटाई की थी और घर से निकालने की धमकी दी थी। बहन की शिकायत पर वह मौके पर आया और बहनोई को समझाने की कोशिश की तो बहनोई ने उस पर भी हाथ उठाया था। उन्होंने पति और अन्य लोगों पर दहेज की खातिर दोनों की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें