फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर युवक से लूटा 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक से बदमाशों ने असलहे के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते, बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना रामनगरी के यलो जोन में होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे।


फैजाबाद के निराला नगर बैंक कॉलोनी खोजनपुर में किराए का कमरा लेकर रहने वाले राघवेंद्र यादव दोपहर को माइक्रो फाइनेंस सोसायटी का पैसा कलेक्ट कर लौट रहे थे, वे जैसे ही पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे कुछ युवकों ने उन्हें रोका और कनपटी पर असलहा सटाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले।
विज्ञापन



थाना राम जन्मभूमि निरीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें