फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, हरियाणा-पंजाब में भी की वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन टप्पेबाज
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में टप्पेबाजी, बाइक की डिग्गी तोड़कर चोरी करने समेत अन्य वारदातें करने वाले तीन शातिर बदमाशों को बीकापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन तीनों बदमाशों ने पंजाब व हरियाणा में भी 17 वारदातें करना कबूला है।

इन आरोपियों में महेश हरियाणा के करनाल में टप्पेबाजी के मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 20 हजार 850 रुपये कैश, मोबाइल आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि बीकापुर कोतवाली के एसएसआई राजेश कुमार, एसआई रघुराज सिंह, राजेश यादव, शिवानंद यादव आदि की टीम ने मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर मलेथू कनक रेलवे स्टेशन से रंजीत निवासी घुरहुपुर लुत्फाबाद बछौली कोतवाली बीकापुर, मनोज निषाद व महेश निवासी ग्यासपुर जिबोध का पुरवा थाना तारुन को गिरफ्तार है।

आरोपियों ने पूछताछ में बाइक की डिग्गी तोड़कर चोरी करने, कागज की नकली गड्डी थमाकर कैश ठगने व घरों में चोरी करने की कई वारदातें करना कबूला है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी पूर्व में हरियाणा में एकसाथ काम करते थे।

वहां भी तीनों लोग टप्पेबाजी की वारदातें अंजाम देते थे। तीनों आरोपियों ने पंजाब व हरियाणा में 17 वारदातें अंजाम देना कबूला है। आरोपी महेश हरियाणा के करनाल में टप्पेबाजी के एक मामले में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन


आरोपियों ने बीकापुर के साथ ही जिले के अन्य इलाकों में भी इस तरह की वारदातें की थीं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें