फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में मंगलवार देर रात कोलिया घाट की चढ़ाई पर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करमा थाना क्षेत्र के तिलौली कला गांव निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र जितेंद्र सिंह गांव के ही नीरज शर्मा (15) पुत्र राजेश शर्मा के साथ मंगलवार को बाइक से आवश्यक कार्य के लिए सोन नदी के पार किसी गांव में गया था। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे कोलिया घाट की चढ़ाई चढ़ते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से सुनील कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें