फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बाइक सवार बदमाशों ने लूटा एक लाख नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी एक लाख नकदी
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से रुपये निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित को धमकाते हुए फरार भी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहर की नाकेबंदी की, मगर देर शाम तक बदमाशों का पता नहीं लगा।
थाना पूराकलंदर के खानपुर मसौधा निवासी राजेंद्र मिश्र मंगलवार शाम करीब 4 बजे बाइक से फैजाबाद आए। उन्होंने अवध विश्वविद्यालय स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे और वहां से भी 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद अपने परिचित एक बैंक कर्मी के साथ बैंक से बाहर आकर चाय पी। चाय पीने के बाद बैंककर्मी बैंक चला गया जबकि राजेंद्र पैदल अपने बाइक की ओर जाने लगे। उन्होंने एक पीले रंग की पन्नी में दोनों जगह से निकाले एक लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक शाम करीब 5 बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने आकर राजेंद्र से रुपये छीन लिए और धमकाते हुए रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गए। शोर मचने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल अमर सिंह, सिविल लाइंस चौकी प्रभारी संजीव सिंह समेत पुलिस बल ने घटना की जानकारी ली। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक आरोपियों का पता नहीं चल सका। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर शाम तक थाने में मामले की केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें