फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर तीमारदार से अभद्रता का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घंटों बाधित रही ओपीडी
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला अस्पताल में मंगलवार को तीमारदार ने डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। घंटों हुए विवाद के बाद समझाने-बुझाने पर तीमारदार शांत हुए। इस बीच घंटों ओपीडी बाधित रही।

मंगलवार की सुबह क्षेत्र के ममनापुर निवासी इंद्रावती बेटी के सिर में लगी चोट के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। वह यहां तैनात चिकित्सक आरपी राय के कक्ष में दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रही।
विज्ञापन


आरोप है कि भीड़ बढ़ती देख मौजूद चिकित्सक झल्ला उठे और मरीज को अभद्रतापूर्ण ढंग से डांटते हुए भाग जाने को कहा। इस पर तीमारदार वहीं रोने लगी तो और भी मरीज व तीमारदार इकट्ठा होने लगे। इंद्रावती ने बताया कि बेटी के सिर में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए आए थे।

डॉक्टर ने पहले तो देखने से मना किया फिर कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब है, बाहर से 2700 रुपये में सीटी स्कैन करा लो। तीमारदार के अनुसार जब उसने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए बाहर से सीटी स्कैन कराने में असमर्थता व्यक्त की तो डॉक्टर आगबबूला हो गए और डांटकर भगा दिया।

इस पर मरीज के परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर के कक्ष में ही परिवारीजनों व चिकित्सक के बीच बड़ी देर तक तू-तू, मैं-मैं होती रही। बाद में अन्य चिकित्सकों के आने पर समझाने-बुझाने के बाद परिवारीजन शांत हुए और अन्य मरीजों का इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


डॉ. आरपी राय ने कहा कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अव्यवस्था हो जाती है। मरीजों के तीमारदार वस्तुस्थिति को समझे बिना जल्दबाजी करते हैं और नोक-झोंक पर उतर आते हैं। सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव का कहना है कि ओपीडी में भीड़ अधिक होने पर मरीजों से नोंकझोंक हो जाती है। फिलहाल किसी मरीज ने हमसे कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें