फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर ओटीपी पूछ पैसा निकालने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना इनायतनगर पुलिस व स्वाट टीम ने लोगों से एटीएम बदल व फोन पर ओटीपी पूछकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 35 हजार रुपये, नौ एटीएम कार्ड, एक पेटीएम कार्ड, एक पासबुक व कार बरामद हुई है।
विज्ञापन



पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण ने बताया कि इनायतनगर थाने पर इलाहाबाद बैंक अहरौली व बैंक ऑफ बड़ौदा मिल्कीपुर की खाताधारक मोनिका सिंह ने फोन पर ओटीपी नंबर पूछकर 70 हजार व शेष नारायन तिवारी ने एटीएम एक्टीवेट करने के नाम पर फोन पर ओटीपी नंबर लेकर 3300 रुपये निकालने की शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायत की जांच इनायतनगर थाना प्रभारी सुरेश पांडेय व स्वाट/सर्विलांस सेल के प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम कर ही थी। शुक्रवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिल्कीपुर चौराहे पर एक कार में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। इस पर पुलिस ने वहां छापेमारी की तो वहां खड़ी कार में विकास यादव व हिमांशु चौरसिया निवासी मांगी चांदपुर थाना रुदौली बैठे मिले।
विज्ञापन



पुलिस टीम ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से 35 हजार रुपये, नौ एटीएम कार्ड, एक पेटीएम कार्ड, एक पासबुक बरामद हुई। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने एटीएम बदल व फोन पर ओटीपी पता कर रुपये निकालने की बात कबूल की। दोनों ने मोनिका व शेषनारायन के साथ फ्राड करने की बात भी स्वीकारी।


आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों ने और किन-किन लोगों के साथ फ्राड किया है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें