फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकरा कर बाइक सवार की मौत, घर में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से टकरा कर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अयोध्या। हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ही चपरासी का पुरवा दशरथपुर निवासी संदीप यादव(21) पुत्र महावीर यादव सोमवार सुबह बाइक से कटका सुल्तानपुर जा रहा था।

खजुरहट गोला बाजार तिराहा के समीप हाईवे के किनारे गिट्टी लदे खड़े पंचर ट्रक से बाइक टकरा गई। कोतवाली पुलिस ने मरणासन्न हालत में पड़े घायल युवक को सीएचसी बीकापुर ले आई। वहां चिकित्सक विनीत कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक कटका सुल्तानपुर के रहने वाले अपने रिश्तेदार के साथ ट्रक पर चालक का काम करता है। रिश्तेदार की बाइक लेकर रविवार शाम को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया था।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया की युवक हेलमेट नहीं लगाया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें