फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, युवक की मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। पटरंगा थानाक्षेत्र के मथुरा का पुरवा मजरे बसौड़ी गांव में बुधवार सुबह हाई-वे के किनारे युवक का शव रस्सी से लटकता मिला। जबकि इसी गांव की एक युवती घर में दुपट्टे से लटक गई। उसको गंभीर हाल में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों प्रेमी युगल बताए गए हैं। मृतक के चाचा ने लड़की के पिता के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने की तहरीर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार बुधवार सुबह पटरंगा के मथुरा का पुरवा मजरे बसौड़ी गांव में हरिशंकर उर्फ पप्पू की बाइक पार्ट की दुकान के पीछे लगभग आठ बजे एक युवक का शव ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे लटकते देखा। सूचना पर पहुंचे हाई-वे चौकी प्रभारी भीमसेन ने मृतक की पहचान कराई। हरिशंकर ने उसकी पहचान बाराबंकी जिले के थाना टिकैत नगर के कस्बा इचौलिया निवासी कन्हैया (18) पुत्र राम सुमिरन के रूप में की। मृतक हरीशंकर का रिश्तेदार था और उसी की दुकान पर काम करता था। दूसरी ओर गांव की रहने वाली नीतू (18) ने अपने दुपट्टे के सहारे घर में फांसी लगाने की कोशिश की। यह देख घर वाले जब तक नीचे उतारते तब तक वह बेहोश हो गई। उसे पास के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के रिश्तेदार हरिशंकर निवासी मथुरा का पुरवा का कहना है कि कन्हैया सुबह साढ़े सात बजे तैयार होकर दुकान के लिए निकला। लड़की के पिता कालिका ने पीछे झाड़ियों में हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग दो साल से चल रहा था। हाई-वे चौकी प्रभारी भीम सेन ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की हत्या है या आत्म हत्या।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें