फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने फूंक दिया 10 बीघा गन्ना

Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
sugar cane - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के आसुमऊ गांव में रविवार को नशे में धुत्त एक युवक ने किसान की खेत में खड़ी 10 बीघा गन्ने की फसल में आग लगा दी। जब तक हल्ला गुहार होता फसल आग की लपटों से घिर चुकी थी। ग्रामीणों ने युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रुदौली कोतवाली क्षेत्र के आसुमऊ गांव में रविवार दोपहर लगभग एक बजे ग्रामीणों ने खेत से धुआं उठते देखा। बड़ी संख्या में किसान खेत की ओर दौड़ पड़े लेकिन जब तक आग से बचाव की व्यवस्था करते तब तक किसान राजू पुत्र साहब सरन का 10 बीघा गन्ना जलकर राख हो चुका था।

मौके से किसानों ने एक युवक को पकड़ लिया, जिसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े गए युवक ने ही आग लगाई थी। वो नशे में धुत्त था। पीड़ित किसान ने बताया कि मई में उसकी बहन की शादी है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ लाख का गन्ना जलकर राख हो गया है। गन्ने की पर्ची आ गई थी, इसी खेती के भरोसे शादी करनी थी लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया, कहा कि अब शादी कैसे होगी। कोतवाली प्रभारी ऋषिकेश यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान राजेश निवासी खेतासराय थाना टिकैतनगर जिला बाराबंकी के रूप में हुई है।

कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि बीड़ी पी कर उसने खेत में फेंक दी थी लेकिन पुलिस उसके खेतासराय से आंसू मऊ गांव आने की वजह पता नहीं लगा सकी है। किसान की तहरीर पर पुलिस गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर तहसीलदार जीसी गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें