फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या कर शव बोरे में भरकर तालाब में फेंका

विज्ञापन
02-अयोध्या-पटरंगा थाना क्षेत्र के जखौली गाँव में घटना स्थल पर जांच करते हुए एसपी ग्रामीण अतुल कुमा? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। थाना क्षेत्र के हुसैनगंज मजरे जखौली गांव स्थित एक तालाब में बोरे में भरा एक बच्ची का शव उतराता हुआ देखा। ग्रामीणों ने पटरंगा पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे निकलवा कर उसकी पहचान कराई तो वह उसी गांव की निकली। वह लगभग एक सप्ताह से गायब थी। पुलिस ने हत्याकर शव बोरे में भरकर तालाब में फेंकने की संभावना जताई।
विज्ञापन

पटरंगा थाना क्षेत्र के हुसैनगंज मजरे जखौली गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 9:30 बजे एक तालाब में बोरी तैरती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंचे पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बोरी को बाहर निकलवा कर देखा तो उसमें एक बच्ची का शव मिला। गांववालों ने बच्चा की पहचान इसी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की शालू (7) के रूप में हुई। बीते 22 नवंबर से लापता थी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। घटना की सूचना पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ रुदौली सुरेंद्र प्रसाद तिवारी व उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।
वीरेंद्र कुमार की दो पत्नियां थीं, जिसमें से पहली से एक लड़का और एक लड़की हैं। लड़के की लगभग 6 माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, वहीं शालू की भी हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया गया। दूसरी औरत के एक भी संतान नहीं हैं। एसपी सिटी अतुल सोनकर बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या ही लग रही हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें