फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतकुंड सरोवर में मिला युवक का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या -प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित पौराणिक स्थल भरत कुंड के ऐतिहासिक कैकेई सरोवर में रविवार की सुबह एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक युवक की पहचान सूरज मिश्रा (25) पुत्र स्व. राकेश मिश्रा निवासी कटका खानपुर थाना गोसाईगंज, जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई। इधर, मृतक के भाई ने हत्या कर शव सरोवर में फेंकने का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते क्षेत्र की कुछ युवतियों ने उसकी हत्या कराई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब नौ बजे भरत कुंड के कैकेई सरोवर में सूरज मिश्रा का शव उतराता हुआ देखा गया। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजवाया। वहीं, मामले में मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को सरोवर में फेंकने की आशंका जताई है।
पुलिस को दी तहरीर में मृतक के बड़े भाई अंशु मिश्रा ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के एक गांव के एक परिवार की लड़कियों ने प्रेम प्रसंग में फंसा कर उसके भाई की हत्या करा दी और शव को भरतकुंड के सरोवर में फेंकवा दिया। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अंशु मिश्रा ने घटना के बाबत युवक की हत्या कर शव को सरोवर में फेंकने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सर्विलांस सहित अन्य टीम भी लगाई गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें