अयोध्या। साइबर क्राइम सेल ने एक व्यक्ति के खाते से निकले 19 हजार 996 रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित ने साइबर सेल का आभार जताया। साइबर क्राइम सेल के प्रभारी रतन कुुमार शर्मा ने बताया कि 9 अगस्त को मुकेश पांडेय निवासी जमुआ मिल्कीपुर थाना इनायतनगर, अयोध्या द्वारा एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। उन्होंने बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई एवं उसने स्वयं को फोन पे कंपनी का कर्मचारी बताकर प्रार्थी को गुमराह किया।
खाता संबंधित निजी जानकारी लेकर उसके खाते से 19,996 रुपये निकाल लिए। एसएसपी ने साइबर क्राइम सेल को त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक, विभाग से पत्राचार किया गया एवं कुल 19,996 रुपये प्रार्थी के खाते में वापस कराए गए। संवाद