फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाद में सूखा भूसा, पीने को गंदा पानी, शव खुले में पड़े मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। राष्ट्रीय गोरक्षक दल के प्रदेश संयोजक महंत बजरंग दास ने बुधवार सुबह अपनी टीम के साथ बुधवार सुबह नगर पंचायत क्षेत्र के सेमरा में चल रही अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम और एसडीएम से फोन पर बात की। उसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गीलाल और पशु चिकित्साधिकारी जेपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण रजिस्टर में निरीक्षण का ब्योरा अंकित किया।
श्रीदास ने बताया कि गोशाला में पशुओं की नाद में केवल सखा भूसा पाया गया। चूनी चौकर, हरा चारा, पशु आहार कुछ भी नहीं था। कीड़े भी पाए गए। तीन गाय बीमार पड़ी थी। पशुशाला में चारों और गंदगी और कीचड़ था।
विज्ञापन

पशुओं के पीने के लिए गंदा पानी था, मरे हुए पशुओं को खुले में फेंका गया था। यह घोर लापरवाही और संवेदनहीनता है। बताया कि पशुओं के साथ हो रही लापरवाही और दुर्दशा की रिपोर्ट राष्ट्रीय पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। निरीक्षणँ के समय दल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, राहुल जायसवाल, नरेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें