फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय में परास्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया छह से 13 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर परिसर में संचालित एमएससी इलेक्ट्रानिक्स, एमए इतिहास, संस्कृति व पुरातत्व, एमए अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, एमए प्रसार शिक्षा एवं ग्रामीण विकास, एमए एप्लाइड साइकोलॉजी, एमए गवर्नेंस इन पब्लिक पॉलिसी, मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
इसी क्रम में सात अक्तूबर को एमए सिंधी, एमएससी जियोग्राफी, एमएससी जियोलॉजी, बैचलर एवं मास्टर इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, मास्टर ऑफ सोशल वर्क व नौ अक्तूबर को मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (पेंटिंग), एमए योगा थेरेपी, योगा एंड ऑप्शनल थेरेपी, फैशन डिजाइनिंग (केवल महिलाओं हेतु), एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा।
विज्ञापन

10 अक्तूबर को एमए हिंदी, बीपीएड व 12 अक्तूबर को एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी इंवायरमेंट साइंस, एमए इंग्लिश के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। इसी क्रम में 13 अक्तूबर को मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन एग्री बिजनेस, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन टूरिज्म मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ बिजनेस फाइनेंस एंड कंट्रोल में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर के लगभग 29 परास्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग छह से 13 अक्तूबर तक चलेगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रात: 10 बजे से ईडीपी भवन में होगी। अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक का अंकपत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो रंगीन फोटो, स्थानांतर प्रमाणपत्र की मूल प्रति एवं ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को एटीएम कार्ड साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दी गई है। काउंसिलिंग में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें