फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली के बीच हुई हल्की बूंदाबांदी

Tue, 16 Feb 2016 11:05 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पछुआ हवा, बदली और बूंदाबादी ने मौसम अचानक बदल दिया। इससे किसानों को राहत मिली है, मगर बारिश की चंद बूंदे गेहूं की सिंचाई के लिए कोई काम नहीं आई। जिले में तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया है।
विज्ञापन


रात में बूंदाबांदी होने तो गुरुवार बदली रहने की संभावना है। मंगलवार की सुबह कई बार पानी की बूंदें कुछ मिनटों के लिए गिरीं। मौसम विभाग में इसे 1.1 मिलीमीटर दर्ज किया गया है।

इस बूंदाबांदी से कृषि पर कोई असर तो नहीं दिखा, लेकिन गर्मी जरूर कम हुई। सुबह आसमान में घने बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। बदली और पुरवा हवा चलने से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 24 डिग्री के साथ सामान्य से 1.2 डिग्री कम था।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 14 पर पहुंच गया। कहा कि गुरुवार तक मौसम के ऐसा ही रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें