फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसौधा, मिल्कीपुर, मवई के प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रत्याशी गाजे बाजे और लाव-लश्कर के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान मयाबाजार में लात घूंसे चले। अन्य ब्लॉकों पर अमूमन नामांकन शांतिपूर्ण रहा। नामांकन के बाद सहायक रिटर्निंग अफसरों ने नामांकन पत्रों की जांच की।
क्षेत्र पंचायत मसौधा, मिल्कीपुर, मवई ब्लॉकों में एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल होने से यहां क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने नामांकन स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा समर्थित प्रत्याशी उषा सिंह, निर्दल प्रत्याशी सुधा सिंह, ज्योति सिंह ने नामांकन किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ जिले के कई गणमान्य नेता मौजूद थे। ज्योति सिंह भाजपा की बागी प्रत्याशी बताई गई हैं।
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला वर्मा का नामांकन पत्र उनके पति फयाराम वर्मा ने भाजपा नेता दिलीप वर्मा, राहुल पाठक, रणजीत वर्मा और महिला प्रस्तावकों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह को सौंपा।
नामांकन कराने भाजपा विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू सहित अन्य पहुंचे थे। सपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी वर्मा का नामांकन कराने पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप सिंह, शम्भू नाथ सिंह, पारस नाथ यादव, केके सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे थे।
बड़ा गांव प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सोहावल पद के लिए भाजपा से अनिल कुमार प्रियदर्शी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका नामांकन कराने बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय सहित अन्य लोग पहुंचे थे।
दूसरे प्रत्याशी विश्वनाथ और काश्मीर ने पर्चा दाखिल किया। दोनों संयुक्त मोर्चा समर्थित प्रत्याशी बताया गया है। संयुक्त मोर्चा समर्थित प्रत्याशियों का नामांकन कराने पूर्व ब्लॉक प्रमुख फिरदौस खान सहित अन्य पहुंचे थे।
रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक रुदौली क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए दो नामांकन दाखिल किए गए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरबजीत सिंह की पत्नी व निवर्तमान प्रमुख शिल्पी सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
दूसरा नामांकन क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकिता सिंह ने दाखिल किया। अंकिता सिंह सरबजीत सिंह के भाई की पत्नी है। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद बहराइच व पंचायत चुनाव प्रभारी पदमसेन चौधरी, पूर्व विधायक रामदेव आचार्य किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनील तिवारी शास्त्री आदि पहुंचे थे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक हैरिंग्टनगंज क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी अंकुर सेन यादव ने अपनी माता जिला पंचायत सदस्य इंदू सेन यादव के साथ पहुंचकर नामांकन किया।
अंकुर सेन पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव के नाती व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के बेटे हैं। भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह ने लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे।
उनके साथ मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार मिश्रा, भाजपा नेता देवेंद्र त्रिपाठी व हैरिंग्टनगंज प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक तिवारी आदि थे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जांच में दोनों नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
मयाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक अव्यवस्थाओं के बीच क्षेत्र पंचायत मयाबाजार में प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले गाजे बाजे के साथ भाजपा प्रत्याशी उमेश प्रताप सिंह उर्फ कप्तान सिंह ने एक सेट में व दूसरे पर सपा समर्थित प्रत्याशी धर्मबीर वर्मा ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन कराने विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, विकास सिंह, शेखर जायसवाल समेत अन्य लोग पहुंचे थे। सपा समर्थित प्रत्याशी के साथ पूर्व विधायक अभय सिंह, इंद्रपाल यादव, राम रंग यादव आदि लोग पहुंचे थे।
अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अमानीगंज क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीदेवी ने भारी लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के लिए ब्लॉक परिसर में प्रवेश करते समय मुख्य द्वार खोलने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह की प्रशासन से नोक झोंक भी हुई। भाजपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन कराने भाजपा विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा व पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह मौजूद रहे।
निर्दल प्रत्याशी शोभा रावत ने अपने समर्थकों अजीत प्रताप सिंह आदि के पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। एक अन्य निर्दल प्रत्याशी बुधना ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
पटरंगा प्रतिनिधि के मुताबिक मवई ब्लॉक प्रमुख पद पर पहली बार राजीव तिवारी के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया। उन्होंने यहां ला लश्कर के साथ पहुंचकर अकेले नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उनका नामांकन कराने भाजपा मंडल अध्यक्ष मवई अंजनी साहू, बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, करिया शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या समर्थक पहुंचे थे।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत बीकापुर में प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी समर्थित दिनेश कुमार वर्मा और सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मातादीन निषाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
सपा समर्थित प्रत्याशी अशोक कुमार यादव का नामांकन कराने पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, रोली यादव, जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, संजय यादव, आबाद अहमद आदि पहुंचे थे।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिनेश कुमार वर्मा का नामांकन कराने भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडे उर्फ डिंपुल पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, राना अनिल वर्मा, राजकुमार वर्मा आदि पहुंचे थे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी जय नाथ गुप्ता ने बताया कि तीनों नामांकन पत्र वैध पाए गए। कुचेरा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक मिल्कीपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उद्योगपति अनिल सिंह की अनुज वधू विनीता सिंह पत्नी विनय कुमार सिंह ने एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल किया।
उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। विनीता सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह की जेठानी है। निर्वाचन अधिकारी मिल्कीपुर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि विनीता सिंह से दाखिल किया गया नामांकन पत्र वैध है।
मसौधा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत मसौधा के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने गाजे-बाजे और लाव-लश्कर के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
यहां से किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इनके नामांकन जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, विनोद कुमार पांडे, सभासद राकेश मिश्र, घनश्याम वर्मा, आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें