फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
ठंड में इस तरह गंतव्य की ओर जाते राहगीर - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में दो दिन से शुरू हुई कड़ाके की ठंड में रविवार को और इजाफा हुआ। पछुआ हवा की वजह से गलन बढ़ने से आमजन परेशान दिखे। मौसम विभाग ने अब पछुआ हवा के साथ पाला गिरने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ठंड का मौसम शुरू हुए डेढ़ माह का समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक सुबह-शाम में ही लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा था। दिन का तापमान बीस डिग्री से अधिक रहने से लोग बिना स्वेटर के ही बाहर निकलते थे। इस बीच शनिवार को अचानक मौसम ने अंगड़ाई ली और करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इससे गलन बढ़ गई।
रविवार को गलन में और इजाफा हुआ। सुबह लोग घरों से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। लोग निकले भी स्वेटर, जैकेट सहित तमाम ऊनी वस्त्रों से लिपटे नजर आए। शाम होते ही घर वापस जल्दी पहुंचने को लोग बेताब दिखे। उधर, कड़ाके की ठंड न पड़ने से ठप चल रहे ऊनी वस्त्रों के कारोबार में भी जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। रविवार को चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, नियांवा, नाका आदि इलाकों में ऊनी कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। कई मॉल भी ग्राहकों से खचाखच भरे दिखे।
विज्ञापन

पछुआ हवा की वजह से तापमान में रविवार को और गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 19 पहुंच गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे खिसककर चार डिग्री पहुंच गया। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में हवा सामान्य से तेज गति से पछुआ चलने की संभावना है, जिससे औसत तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। पाला गिरने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें