फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का हमला : पहले नौकरी निकलती थी तो एक खानदान करता था वसूली

Mon, 20 Sep 2021 01:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

सीएम ने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां हर 10-12 दिन में दंगे हो जाया करते थे। अयोध्या जैसी जगह पर दुर्गापूजा का जुलूस नहीं निकल पाता था। आज कोई इस प्रकार का दुस्साहस नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के एक गांव का जिक्र करते हुए सपा सरकार में नौकरी में वसूली का आरोप लगाया। कहा कि एक समय ऐसा भी था कि नौकरी निकलती थी तो एक खानदान के लोग वसूली पर निकल पड़ते थे। अब कोई ऐसा नहीं कर सकता। कहा कि पहले की सरकारें अराजकता व भ्रष्टाचार में लिप्त थीं। यह वही प्रदेश है जहां हर 10-12 दिन में दंगे हो जाया करते थे। अयोध्या जैसी जगह पर दुर्गापूजा का जुलूस नहीं निकल पाता था। आज कोई इस प्रकार का दुस्साहस नहीं कर सकता है। उन्होंने आस्था पर सवाल करने वाले विरोधी दलों के नेताओं पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का तंज भी कसा।

विज्ञापन


वे यहां रविवार को अवध विवि के संतकबीर सभागार में भाजपा के उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। करीब एक घंटे तक के अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में आरक्षण व्यवस्था के तहत चार लाख लोगों को नौकरियां दी हैं। आज तक ओबीसी कमीशन आयोग का गठन नहीं हो पाया था। प्रधानमंत्री ने इसका गठन कर पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार दिया है। यह पहले की भी सरकारें कर सकती थीं लेकिन अराजकता व भ्रष्टाचार में लिप्त थीं।

उन्होंने बागपत में एक गांव में 27 लोगों को एक साथ नौकरी का जिक्र करते हुए कहा कि वो लोग प्रदेश सरकार के कृत्य से बहुत ही खुश है। गांव के लोगों का कहना है कि हमारे बच्चे पहले भी मेडिकल, टेस्ट सहित सब कुछ क्वालीफाई करते थे लेकिन रिजल्ट में उनका नाम नहीं आता था, अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां पहले कांवड़ यात्रा रोक दी जाती थी। हमारी सरकार बनने के बाद डीजे, शंख व घंटा-घड़ियाल बजाने की अनुमति दी गई। इतना ही नहीं कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा भी कराई। अब चार करोड़ लोग बिना किसी खौफ के कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आस्था से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। पहले 12 बजे के बाद होली नहीं होगी इसका फतवा आ जाता था, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। 

प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ रोजगार सृजन के लिए कार्य किया है। अब कोई भी हमारी आस्था से खिलवाड़ नही कर सकता। पहले भगवान राम और कृष्ण को मानते ही नहीं थे लेकिन अब यह कहते हैं कि हम भी मानते हैं। यह गिरगिट के जैसे रंग बदलने वाले लोग हैं और यह हमारी वैचारिक विजय भी है। कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के मिशन को आगे ले जाने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतों को परास्त करना होगा, तभी 135 करोड़ भारतीयों की आवाज जनता पूरी दुनिया तक पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी तक अति पिछड़ों व पिछड़ों के लिए जो सरकारें बन रही थीं। उसने पिछड़ों के लिए कोई कार्य नहीं किया है। सिर्फ अपने परिवार व खानदान के लिए कार्य किया है। इसी का परिणाम रहा कि जनता का मोह इन लोगों से भंग हो गया। यही कारण है कि वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

कहा कि महाराणा प्रताप, शिवाजी, झांसी की रानी, रानी दुर्गावती व झलकारीबाई ने देश समाज व धर्म के लिए लड़ाई लड़ी थी लेकिन वामपंथी इतिहासकारों ने इसका गलत अर्थ निकाल लिया। महाराणा प्रताप की जगह अकबर को महान बना दिया गया। यह साजिश हमारे गौरव की अनुभूति को मिटाने के लिए है। कहा कि जातियों का सीधा अर्थ अग्रिम मोर्चा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था कि कोई अयोध्या आना नहीं चाहता था लोग इसको सांप्रदायिक मानते थे। प्रदेश में सरकार आने के बाद पहली बार एक लाख 87 हजार दीप जलाए गए। इसके बाद माटी कला बोर्ड का गठन कर कुम्हारों को रोजगार देते हुए अयोध्या के दीपोत्सव के लिए दीप बनाने का जिम्मा सौंपा गया। अब इस बार 7.50 लाख दीप जलेंगे। 

सीएम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्य समिति में बुलाने के लिए इसके प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह को बधाई देता हूं कि इन्होंनेे कार्य समिति की बैठक के लिए भगवान श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या का चयन किया। दो दिन विपरीत मौसम के बावजूद सूर्यवंशी राजाओं द्वारा पोषित इस धरती पर भगवान सूर्यदेव जी अपनी कृपा बरसा रहे है। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसार मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा आदि ने पार्टी को मजबूत करने तथा सरकार द्वारा साढ़े चार वर्ष में किये गये कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संबंधित पुस्तिका एवं फोल्डर आदि का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें