अयोध्या। राम की पैड़ी में स्नान कर रहे दंपती से मारपीट के मामले में पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। विगत दिनों राम की पैड़ी में स्नान कर रहे दंपती पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए लोगों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
स्नान के दौरान दंपती द्वारा अश्लीलता का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में अयोध्या कोतवाली पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।