फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान, डेढ़ क्विंटल बरामद

Fri, 29 Jan 2016 11:06 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका से रिकाबगंज तक शुक्रवार को दो घंटे तक पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन बरामद की गई। प्रयोग करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एडीएम सिटी आरएन शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका से रिकाबगंज तक दोपहर को दो घंटे तक पॉलिथीन के  खिलाफ अभियान चला। दुकानों की जांच शुरू होते हुए दुकानदार चौकन्ने हो गए। रिकाबगंज की ओर टीम के बढ़ने की सूचना पर व्यापारियों ने पॉलिथीन को हटाना शुरू कर दिया।

इसके बाद भी करीब डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन दुकानों से पकड़ी गई। उसे जब्त करने के साथ दुकानदारों को चेतावनी दी गई। अभियान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रामगोपाल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला, खाद्य एवं औषधि विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें