बीकापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच में बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी का परचा खारिज हो गया। बताया गया कि कागजातों की कमी के चलते नामांकन पत्र खारिज किया गया है।
बीकापुर उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया में कुल 14 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया था। गुरुवार को रिटर्निंग अफसर व एसडीएम सोहावल अमित कुमार सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच की।
जांच के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी मुकेश के नामांकन पत्र में कमियां पाई गई। इस पर आरओ ने परचा खारिज कर दिया। अब बीकापुर उपचुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या 13 हो गई है।
आरओ ने बताया कि खामी के चलते मुकेश का परचा खारिज कर दिया गया है। नामांकन पत्रों की वापसी 30 जनवरी को की जा सकती है।