फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत में भारतीय परिधान पहनेंगे मेधावी

Tue, 05 Jan 2016 10:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी गाउन के बजाय भारतीय परिधान में नजर आएंगे। अंग्रेजियत का प्रतीक गाउन की विदाई होनी तय है। भारतीयता को परिभाषित करने वाला परिधान कौन सा होगा, अभी यह तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. गुलाबचंद्र राम जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कौटिल्य भवन के सभागार में 23 फरवरी को होने वाले 20वें दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर अधिकारियों व शिक्षकों की बैठक हुई।

इसमें कुलपति ने कहा कि पहले की तरह 20 समितियों का गठन किया जाएगा और शीघ्र ही कार्यपरिषद की बैठक बुलाकर गाउन के स्थान पर नये परिधान की व्यवस्था लागू किए जाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


संभावना है कि गाउन के स्थान पर भारतीयता से परिपूर्ण किसी परिधान की व्यवस्था लागू की जा सकती है। शैक्षणिक जगत के दो विद्वानों को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

बैठक में कुल सचिव संजय कुमार, वित्त अधिकारी आरपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी, उप कुल सचिव एसएल पाल, अभियंता आरके सिंह, सम्पत्ति अधिकारी एलबी सिंह, रविप्रकाश मालवीय, प्रकाश मिश्रा, प्रो आरएल सिंह, प्रो. एचपी पांडेय, डा. आरएन राय, कुलानुशासक डा. लाल साहब सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें