फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा/रानी बाजार। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां गांव के निकट बड़ी नहर के बगल गन्ने के खेत में मंगलवार शाम एक युवती का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त सरियावां गांव निवासी राजेश कुमार की पुत्री रोमा (18) के रूप में हुई है।
सरियावां गांव के निकट बड़ी नहर के बगल रामसेवक के गन्ने का खेत है। मंगलवार शाम घास काटने के इरादे से गांव का एक किसान जब गन्ने के खेत में घुसा तो दुर्गंध आते ही वह बाहर निकल आया।
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे लोगों को उसने ये बात बताई। इसके बाद जब लोगों ने गन्ने के खेत में घुसकर देखा तो एक युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ दिखा।
सूचना गन्ना खेत के मालिक रामसेवक व सरियावां के ग्राम प्रधान मगनलाल को दी गई। इसी दौरान गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसी बीच युवती के शव की शिनाख्त गांव के ही राजेश कुमार की पुत्री रोमा (18) के रूप में हुई। मृतका के परिवारजनों ने बताया कि उनकी लड़की तीन दिन से गायब थी, रिश्तेदारों में उसकी तलाश की जा रही थी। पूरा कलंदर थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। लड़की की गुमशुदगी संबंधित तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें