फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना महराजगंज की चौकी पूरा बाजार अंतर्गत बिल्हर घाट तिराहे के पास एक कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में कार भी पलट गई, जिससे चालक को भी मामूली चोटें आई। मृतक अयोध्या शहर में पराग मिल्क बार का मैनेजर था।
विज्ञापन

अभिषेक मिश्र पुत्र परमेंद्र मिश्र निवासी रकौरा थाना महराजगंज बुधवार सुबह अपनी बाइक से फैजाबाद जा रहा था। पूरा बाजार स्थित बिल्हर घाट मोड़ के पास बाइक मोड़ते समय व एक कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी पलट गई और उसके चालक को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पूरा अश्विनी प्रताप सिंह ने गंभीर रूप से घायल अभिषेक को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष महराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक व कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें