फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का पंचर बनवा रहे चालक, क्लीनर व मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर कांटा चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार रात ट्रक का पंचर बना रहे चालक, क्लीनर समेत मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक का अगला पहिया मंगलवार-बुधवार रात पंचर हो गया।
रात करीब दो बजे ट्रक चालक मोंटी यादव (30) पुत्र वीरेंद्र निवासी श्रीराम कॉलोनी जिला गुना मध्य प्रदेश ने रौनाही थाना क्षेत्र के कांटा चौराहा पर स्थित एक पंचर की दुकान पर ट्रक रोका।
विज्ञापन

चालक व परिचालक नईम (25) पुत्र अहमद खान निवासी रेलवे कॉलोनी गुना मध्य प्रदेश ने पंक्चर की दुकान में सो रहे मिस्त्री नसरुद्दीन (28) पुत्र सलीम निवासी सैदपुर वैशाली बिहार को उठाकर पंक्चर बनाने को कहा।
तीनों सड़क के किनारे खड़े होकर ट्रक का पहिया खोल ही रहे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास सो रहे लोग जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े।
तीनों जमीन पर तड़प रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंचे रौनाही थाना प्रभारी आरके राणा व सत्ती चौरा चौकी प्रभारी देवेंद्र राय ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें