फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, एटीएम खराब, लोग रहे परेशान

Sat, 10 Dec 2016 11:12 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में शनिवार को रोडवेज स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर पैसे की निकासी के लिए लगी लोगों की कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को बैंक बंद थे। लोग अपनी जरूरतों के लिए एटीएम की ओर भागे लेकिन शहर से लेकर गांव तक ज्यादातर एटीएम में रुपये ही नहीं थे। जहां पर थे भी, तो कुछ ही देर में समाप्त हो गए। अभी रविवार और सोमवार को भी बैंक बंद रहेंगे लेकिन बैंक प्रबंधन की ओर से एटीएम की सेवा को उतनी तवज्जो नहीं दी गई, जितनी कि लोग अपेक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा का एटीएम पांचवे दिन भी बंद रहा। फतेहगंज स्थित बीओबी का एटीएम, देवकाली स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम बंद था। जबकि पुष्पराज स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर उसके खराब होने की नोटिस चस्पा था।

रीडगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा  के एटीएम के सामने लोगों की लंबी कतार लगी रहीं। रोडवेज के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के सामने भी ग्राहकों की लंबी कतार लगी थी। क तार में लगे देवकाली के रमापति राजेश ने कहा कि चार जगहों पर गया लेकिन हर जगह एटीएम बंद मिले।
विज्ञापन


एक घंटे बाद यहां पहुंचा हूं, लेकिन जब तक नंबर आएगा, पता नहीं एटीएम में पैसा बचेगा या नहीं। फिलहाल शहर से लेकर तहसील मुख्यालयों और बड़े बाजारों में लगे एटीएम का यही हाल रहा। लीड बैंक बीओबी के मैनेजर ओपी शुक्ला ने कहा कि अवकाश होने के कारण एटीएम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें