अयोध्या में पूर्व सांसद विनय कटियार से वार्ता करते महंत परमहंस दास।
- फोटो : FAIZABAD
तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास के समर्थन में अब पूर्व सांसद विनय कटियार भी उतर आए हैं। उन्होंने रविवार को रामनगरी के 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को मांस-मदिरा से मुक्त करने की मांग उठाई है। कहा कि महंत परमहंस की मांग जायज है। वह इसकी मांग को लेकर शीघ्र ही कमिश्नर व डीएम से मुलाकात करेंगे।
महंत परमहंस दास द्वारा अयोध्या को मांस-मदिरा से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर उन्होंने रविवार को पूर्व सांसद विनय कटियार से मुलाकात कर समर्थन मांगा। पूर्व सांसद ने महंत परमहंस दास के समर्थन में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में अब मांस मदिरा की बिक्री 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र से करीब एक किमी. दूर तक प्रतिबंधित होनी चाहिए। इसके लिए वे कमिश्नर वह डीएम से वार्ता करेंगे।
कटियार का कहना है कि अब तो जिस तरह से महंत हो रहे हैं, मंदिर के अंदर तक ऐसी चीजें पहुंच रही हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। संतों से मेरी अपील है कि वे डीएम, कमिश्नर के बंगलों पर ही उनका घेराव शुरू करें। परमहंस दास ने बताया कि शराब और मांस की दुकानों को हटाए जाने की मांग को लेकर एक सप्ताह तक अनशन भी किया। जिसके बाद अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आश्वासन पर उन्होंने अपना आमरण अनशन खत्म किया था। लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नही की गई।