फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सोपैथी के खिलाफ आईएमए ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित मिक्सोपैथी प्रणाली के विरोध में रविवार को सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में भूख हड़ताल की। इस पद्धति को लागू करने की स्थिति में चिकित्सकों ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन का एलान किया है। इस पद्धति को भविष्य में मानव जीवन के लिए खतरा बताया है।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अफरोज व संरक्षक डॉ. नानक सरन आदि के नेतृत्व में रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे चिकित्सक मिक्सोपैथी के खिलाफ सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चिकित्सक पार्क में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए और हाथों में तख्तियां लेकर मिक्सोपैथी प्रथा के खिलाफ विरोध जताया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. अफरोज खान ने कहा कि यदि एलोपैथ के तर्ज पर आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति दी गई, तो मानव जीवन खतरे में होगा और चिकित्सीय सेवाओं की किरकिरी होगी। संरक्षक डॉ. नानक सरन ने कहा कि मिक्सोपैथी के बाद चिकित्सीय सेवा और सर्जरी का महत्व ही खत्म हो जाएगा। मिक्सोपैथी का मतलब लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।
विज्ञापन

उन्होंने आम जनमानस से भी समाज हित में इसका विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। सचिव डॉ. धर्मेंद्र राव ने कहा कि यदि सरकार इस प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है तो हम लोग वृहद स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान डॉ. एसके पाठक, डॉ. रामकिशोर, डॉ. आरबी वर्मा, डॉ. एफबी सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. एसएम द्विवेदी, डॉ. गजेंद्र पाल, डॉ. मधुकर, डॉ. शिवेंद्र सिन्हा, डॉ. एसबी सिंह व डॉ. अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें