फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: घर में दिनदहाड़े घुसकर शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, मां और पति लौटे तो हाल देख रह गए सन्न

Wed, 01 Jun 2022 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी तक शिक्षिका के परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के श्री राम पुरम कॉलोनी में बुधवार की दोपहर एक शिक्षिका की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। उस समय शिक्षिका के पति व उसकी मां एटीएम से पैसे निकालने के लिए गए थे। वहां से लौटकर आए तो देखा कि शिक्षिका सुप्रिया वर्मा पत्नी उमेश वर्मा घर में ही सोफे से नीचे लहूलुहान पड़ी थीं।
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर में चाकू के कई जगह पर निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी तक शिक्षिका के परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें