फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir : अक्षत वितरण अभियान का शुभारंभ कर रामनगरी से पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शंखनाद

Mon, 01 Jan 2024 02:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में एक दलित बस्ती से भव्य शोभा यात्रा निकालकर अक्षत वितरण अभियान की शुरुआत की गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से 22 जनवरी को उत्सव मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
चंपत राय ने शोभायात्रा का आरती उतार कर स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शंखनाद सोमवार को रामनगरी से हो गया है। आज से देश के पांच लाख गांव में अक्षत वितरण कर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की जाएगी। दलित बस्ती से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा निकालकर अक्षत वितरण अभियान की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने घर-घर जाकर लोगों को पूजित अक्षत व पत्रक देकर 22 जनवरी को उत्सव मनाने की अपील की है। इस दौरान भगवान राम, लक्ष्मण सीता के स्वरूपों से सजी भव्य शोभायात्रा भी निकली गई। शोभा यात्रा का वाल्मीकि समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और भगवान के स्वरूपों की आरती उतार कर स्वागत भी किया। चंपत राय ने कहा कि आज से पूरे देश में अक्षत वितरण अभियान का शुभारंभ हो गया है। देश के 5 लाख गांव तक यह पूजित अक्षत पहुंचाया जाएगा। प 22 जनवरी को आनंद उत्सव मनाने की अपील की जाएगी। देश के पांच करोड़ परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जोड़ने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें