फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में शख्स की मौत, इसी सप्ताह थी बेटे और बेटी की शादी

Tue, 25 Oct 2022 09:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

कलीम (55) पुत्र तैय्यब अपने बेटे और बेटी की शादी का आमंत्रण देने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। तभी अमानीगंज बाजार के निकट पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।  
विज्ञापन
कागजी कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं  घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में मातम पसर गया।

विज्ञापन

मामला जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार का है। जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक बेटा अब्दुल रहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। खण्डासा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पहुंचते ही से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
 

 

जानकारी के अनुसार खंडासा थाना क्षेत्र के चिरौली गांव निवासी कलीम(55) पुत्र तैय्यब अपने बेटे और बेटी की शादी का आमंत्रण देने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। तभी  अमानीगंज बाजार के निकट पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में  दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अधेड़ कलीम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। कलीम मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे बेटे-बेटी के विवाह के लिए ही वह गांव आए थे।

 

इसी सप्ताह कलीम के बेटे और बेटी का विवाह होने वाला है। परिवार खुशी से शादी की तैयारी में जुटा था कि अचानक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृत कलीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और कार को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें