फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या-फैजाबाद के स्टेशनों की बदलेगी सूरत

Sat, 10 Dec 2016 11:16 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम एके पुठिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों अयोध्या व फैजाबाद की सूरत बहुत जल्द बदलेगी। ट्रैक दोहरीकरण से बाराबंकी से अकबरपुर तक सभी 22 स्टेशनों का भी कायाकल्प होगा। इलाहाबाद के फाफामऊ से सुल्तानपुर तक पहले चरण का ट्रैक सुधार पूरा हो चुका है। सुल्तानपुर तक ट्रेनों की गति 50 के बजाय 75 हो गयी है। दूसरे चरण में सुल्तानपुर से फैजाबाद तक दूसरे चरण में ट्रैक के उच्चीकरण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को फैजाबाद पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने यहां देर शाम यह बातें कहीं। जफराबाद से फैजाबाद तक निरीक्षण कार्य पूरा कर सायं 18:25 बजे पुठिया ने यहां मीडिया से कहा कि वह एनुअल इंस्पेक्शन पर हैं। इसी महीने सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं।

उनका प्रयास है कि इस दौरे में मिली कमियों पर फोकस हो जाए और उसमें सुधार हो। फैजाबाद में सेफ्टी में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी सुधार की काफी जरूरतें हैं। फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस को 17 दिसंबर से कोहरे के नाम पर बंद किये जाने के सवाल पर कहा, मामला अभी उन तक नहीं आया है, इसे देखेंगे।
विज्ञापन


उनके साथ डीआरएम एके लाहोटी, सीनियर डीओएम एके सिन्हा, सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल, सीनियर डीई पंकज सिंह, डीएमई केएम पांडेय, डीईओएमजी शशिकांत त्रिपाठी, दिल्ली हेडक्वार्टर से सभी विभागों के प्रमुख, सहायक मंडल अभियंता एके वाजपेयी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें